सासाराम, मार्च 11 -- पेज चार की फ्लायर सैकड़ों की संख्या में नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण, लंगूर व बंदरों के झुंड रौंद रहे फसलों को प्रतिवर्ष लाखों के नुकसान के बावजूद भी किसानों को वन विभाग द्वारा नहीं दी जाती क्षतिपूर्ति चेनारी, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी की तराई वाले इलाकों में इन दिनों जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान हैं। जंगली जानवर इनके फसलों को चट कर जा रहे हैं। जिसे किसानों में मायूसी है। बताया जाता है कि किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद रबी की खेती की थी। फसल भी अच्छी है। लेकिन जंगली जानवर उसे बर्बाद कर रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण, लंगूर बंदर के झुंड रबी फसलों में दौड़ लगा रहे हैं। फसल की दुर्दशा देख किसान के चेहरे पीले पड़ जा रहे हैं। किसान गौरी शंकर यादव,वेतन राय, हरे राम, विजय यादव, राजेंद्र सिंह आदि...