जंगली जानवरों के लिए लगाया था करंट वाला नंगा तार, फंस गए दो लड़के; मौत पर कोहराम
नौबतपुर, अक्टूबर 2 -- बिहार की राजधानी पटना में जानवरों के लिए लगा गए करंट नंगे तार की चपेट में आकर एक युवक और किशोर की मौत हो गई। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव के बहियार में गुरुवार की है। खेत में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए नंगे बिजली के तार बिछाए गए थे। उनकी चपेट में आने से किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जानीपुर थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव निवासी दीना राम का 17 वर्षीय पुत्र चिंटू कुमार शामिल है। दूसरे मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह बाहरी मजदूर था और ग्रीन सिटी में मजदूरी करता था। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवजे की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक लोगों ने शवों को घटनास्थल से उठाने नहीं दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। परिजनों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.