अमरोहा, जनवरी 30 -- हसनपुर, संवाददाता। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव झुंडी माफी के जंगल में गुरुवार सुबह नीलगाय के अवशेष पड़े मिले। माना जा रहा है कि जंगली कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को शिकार बनाया है। उधर, बेगपुरा मुंडा गांव के जंगल में भी कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल नीलगाय की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक झुंडी माफी निवासी रमेश सिंह गुरुवार सुबह अपने गन्ने के खेत पर पहुंचे तो देखा कि यहां नीलगाय के अवशेष पड़े हुए हैं। उन्होंने गांव में सूचना दी। तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण नंदराम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जंगली व आवारा कुत्तों का आतंक है। माना जा रहा है कि जंगली कुत्तों ने नीलगाय को शिकार बनाया है। उधर, क्षेत्र के गांव बेगपुर मुंडा के जंगल में नीलगाय गंभीर हालत में पड़ी मिली। मौके पर पहुंचे गांव निवासी रुमाल सिंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.