गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- गोपालगंज। नगर प्रतिनिधि। शहर के जंगलिया मोड़ पर सोमवार को पूर्व के विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जख्मी छात्रों की पहचान एक पक्ष से शहर के अरार मोड़ निवासी आर्यन कुमार तथा कॉलेज रोड के एक नाबालिग के रूप में हुई है, जबकि दूसरे पक्ष से थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव निवासी फरिदुल हक जख्मी हुआ है। बताया गया कि आर्यन कुमार और फरिदुल हक के भाई के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। सोमवार को जंगलिया मोहल्ले स्थित कोचिंग में पढ़ाई के दौरान फिर विवाद बढ़ गया। कोचिंग से बाहर आने पर दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को बुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.