हल्द्वानी, जनवरी 13 -- भीमताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत जंगलिया में मंगलवार को जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने पेयजल, शिक्षकों की तैनाती, सड़क, स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को उठाया। विधायक राम सिंह कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने को कहा। शिविर का 188 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। विधायक कैड़ा ने कहा कि इस तरह के शिविर से ग्रामीणों का सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...