नैनीताल, जून 23 -- भीमताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को पंचायत भवन जंगलियागांव में विशेष शिविर लगाया गया। जिसमें श्रम विभाग कि ओर से स्टॉल लगाकर जंगलियागांव, पांडेगांव, हरिनगर और मलवाताल के श्रमिकों के नए श्रम कार्ड के आवेदन लिए गए। साथ ही नवीनीकरण भी किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में अंजू पांडे, उमा भंडारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जंगलियागांव में शिविर में श्रम कार्डों का हुआ नवीनीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...