जंगला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर
सिद्धार्थ, जून 20 -- बांसी। बांसी क्षेत्र के बैदौली कला में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में पूर्व में भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं इससे ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। बैदौली कला निवासी चन्द्र प्रकाश पुत्र ओमप्रकाश ने शुक्रवार को कोतवाली बांसी में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गुरुवार की रात वह अपने मकान के पीछे वाले कमरे में सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने मकान के जंगले का कब्जा तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखी लगभग 1.80 लाख रुपये की नकदी व करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार सुबह लगभग 5:30 बजे नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। घर का जंगला टूटा देख चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.