आगरा, दिसम्बर 30 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित बंधन बैंक की शाखा में बीती देर रात जंगला तोड़कर चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह शाखा पहुंचे प्रबंधक ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोर के फुटेज देखकर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर कोतवाली में दी तहरीर में बंधन बैंक की शाखा के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया है कि मंगलवार की सुबह जब वह बैंक पहुंचे तो बैंक का जंगला टूटा हुआ था। इसके बाद उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कैमरे में रात करीब सवा दो बजे एक चोर बैंक में दाखिल हुआ और बैंक से चार टेबलेट, एक मार्फो, पासबुक, चार्जर चोरी कर ले गया। चोर का चेहरा ढका हुआ होने की वजह से स्पष्ट दिखाई नहीं दिया। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। बैंक से चोर के फुटेज एकत्रित किए ह...