देहरादून, मई 12 -- रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में दो घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ व्यक्तियों के बीच आपसी कहासुनी और मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...