हल्द्वानी, मई 29 -- हल्द्वानी। अल्मोड़ा में चार जून को होने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा से पहले उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हल्द्वानी में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल, युवा और संस्कृति तीनों गंभीर संकट में हैं। उन्होंने वनाग्नि, नशे, मानव तस्करी और विकास प्राधिकरणों को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरी तरह राजनीतिक तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जंगल हर साल आग की भेंट चढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के पास न कोई ठोस नीति है और न ही जमीनी तैयारी। रावत ने कहा कि जंगल केवल पेड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जल स्रोतों, धारे-नौलों और ग्रामीण अर्थव्यव...