नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Delhi News : दिल्ली के जंगपुरा में नमो भारत ट्रेन का स्टेशन बनाया जाएगा, जो दिल्ली-मेरठ 'नमो भारत' कॉरिडोर के लिए एक डिपो स्टेशन के तौर पर काम करेगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने इस नए रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) स्टेशन पर काम शुरू कर दिया है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, जंगपुरा में इस स्टेशन का काम जमीन से जुड़े कानूनी विवादों के कारण कई सालों से अटका हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि इस स्टेशन का इस्तेमाल ट्रेनों को खड़ा करने और उनके मेंटिनेंस के लिए किया जाएगा। इससे ट्रेनों के टर्नअराउंड टाइम को बेहतर बनाने और सेवा की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मेट्रो-नमो भारत स्टेशन के पास बनेंगे सस्ते घर, नई TOD नीति को मंजूरीअलग-अलग परिवहन साधनों की बीच कनेक्टिविट...