जंक फूड से बढ़ रहा डायबिटीज व पीसीओडी का खतरा : डॉ सौम्या
रांची, जुलाई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। कम उम्र में लड़कियों में डायबिटीज व पीसीओडी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन दोनों बीमारियों का प्रमुख कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस है। तनाव, शारीरिक गतिविधियों की कमी, लंबे समय तक मोबाइल व लैपटॉप का उपयोग तथा जंक फूड का अधिक सेवन समस्या को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म का अनियमित होना, चिड़चिड़ापन और असमय बाल झड़ना पीसीओडी के प्रमुख लक्षण हैं। समय रहते जीवनशैली में सुधार कर इन बीमारियों से बचा जा सकता है। आस्था फाउंडेशन द्वारा संचालित वॉक फॉर लाइफ अभियान के तहत बुधवार को महेंद्र सिंह कॉलेज में छात्राओं के लिए हुए जागरुकता कार्यक्रम में ये जानकारी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या सिन्हा ने दी। वहीं, डाइटिशियन स्नेहा वर्मा ने छात्राओं को संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बरुण न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.