मेरठ, अप्रैल 19 -- विश्व लिवर दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वशक्ति वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शोभित विश्वविद्यालय के तत्वावधान में लिवर हेल्थ कार्यशाला का आयोजन किया। शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर डॉ. जगानंद, कुलसचिव डॉ. गणेश भारद्वाज, सर्वशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एसके सूरी, सचिव हरीश चन्द्र सिंह ने किया। प्रो. वाइस चांसलर डॉ. जगानंद ने सर्वशक्ति वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। संस्था के सचिव हरीश चन्द्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष प्रीति जैन ने सोसाइटी की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं सामाजिक प्रतिबद्धताओं पर विचार रखे। संस्था की सदस्य डॉ. बिंदिया कोहली ने स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान देते हुए संतुलित आहार, सकारात्मक विचार एवं अनुशासित दिनचर्या के महत्व है। यह भी पढ़ें- फैटी लिवर और मोटापे के बचाव बताए वहीं उदर एवं लिवर र...