मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफार्म दो-तीन स्थित महिला शौचालय के पास से शुक्रवार को रेल पुलिस ने लावारिस हालत में दो झोला विदेशी शराब बरामद किया है। एक झोले में 24 और दूसरे में 22 बोतल विदेशी शराब रखी थी। मामले में दारोगा वीणा देवी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ रेल थाना में अज्ञात के एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि धंधेबाज गरीब रथ से उतरकर शराब को ठिकाने लगाने की फिराक में था, इसी बीच पुलिस आ गई। इसके बाद धंधेबाज झोला छोड़कर मौके से हट गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से धंधेबाज के पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...