जंक्शन से हटेगा आरएमएस और रेल साइबर थाना, बंद होगा फूड प्लाजा
मुजफ्फरपुर, मई 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पुनर्निर्माण कार्य को लेकर प्लेटफॉर्म एक स्थित रेलवे मेल सेवा (आरएमएस) और रेल पुलिस साइबर थाना को हटाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। वहीं, प्लेटफॉर्म एक स्थित आईआरसीटीसी की ओर से संचालित फूड प्लाजा को भी बंद करने के लिए समस्तीपुर सीनियर डीसीएम को पत्र दिया गया है। दरअसल, जंक्शन पर जारी निर्माण कार्य में तेजी लाने को समस्तीपुर मंडल के एडीआरएम सन्नी कुमार ने अधिकारियों के साथ अमृत भारत योजना की बीते 22 मई को समीक्षा की थी। समीक्षा रिपोर्ट गुरुवार को संबंधित विभागों को भेजी गई। इसमें इन सबकी चर्चा की गई है। कहा गया है कि अब प्लेटफॉर्म पर निर्माण संबंधित कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसे लेकर दोनों संस्थानों को हटाने को पत्र भेजा गया है。 यह भी पढ़ें- जंक्शन से हटेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.