जंक्शन से चार दिन दिल्ली के लिए पार्सल बुकिंग नहीं
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से चार दिन सभी प्रकार के पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन से 11 अगस्त से दिल्ली प्रक्षेत्र के लिए पार्सल बुकिंग बंद हो जाएगी। फिर 15 अगस्त से बुकिंग शुरू होगी।रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पार्सल यातायात पर प्रतिबंध 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर लागू होगा। इस दौरान इन स्टेशनों पर इनवर्ड और आउटवर्ड दोनों तरह के पार्सल, लीज्ड एसएलआर, वीपी व डिमांड वीपी की बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक रहेगी। यह भी पढ़ें- टाटानगर से दिल्ली की ट्रेनों में चार दिन पार्सल बुकिंग होगी बंद यह भी पढ़ें- वाहन चालक ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.