जंक्शन से गुजरने वाली राजधानी समेत नौ ट्रेनें घंटों लेट
मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी सहित नौ ट्रेनें सोमवार को काफी विलंब रहीं। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम के डाटा के अनुसार भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल आठ और नई दिल्ली दरंभगा स्पेशल नौ घंटे से अधिक की देरी से मुजफ्फरपुर आई। इसके अलावा राजधानी और गरीबरथ एक्सप्रेस का भी परिचालन विलंब से हुआ।इसी तरह गुजरात से आने वाली उधना-मधुबनी स्पेशल 2.30 घंटे, पोरबंदर एक्सप्रेस तीन घंटे, उधना-झंझारपुर स्पेशल 4.11 घंटे की देरी से चली। वहीं, रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 1.54 घंटे, सहरसा- अमृतसर गरीब रथ एक घंटे की देरी से पहुंची। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 1.53 घंटे और न्यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी 1.18 घंटे की देरी से मुजफ्फरपुर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.