बगहा, जनवरी 11 -- नरकटियागंज। परिजनों को जानकारी दिए बिना घर से फरार एक किशोर व किशोरी को नरकटियागंज जंक्शन से बरामद किया गया है। दरअसल, नरकटियागंज जंक्शन पर वे दोनों काफी देरी से मंडरा रहे थे। संदेह होने पर नियोजन केंद्र तथा चाइल्डलाइन की टीम ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। फिर रेल पुलिस की मदद से उन दोनों से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान खुलासा हुआ कि किशोर और किशोरी अपने घर पर बिना जानकारी दिए ही बाहर जा रहे हैं। इसके बाद रेल पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। टीम के सदस्यों ने बताया कि उन्हें सीडब्लयूसी कोर्ट भेजा गया है। साथ ही दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद बेतिया से दोनों को उनके हवाले किया जाएगा। जांच अभियान के दौरान टीम में आधा दर्जन लोग शामिल थे। इधर चाइल्ड लाइन की टीम स्टेशन पर काफी सक्रियता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.