प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड यानी पुनर्विकास कार्य का बुधवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। पूजा-पाठ के साथ नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की गई और पहले ही दिन बैरिकेडिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जिससे यात्रियों की आवाजाही व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पार्किंग सुविधा भी बंद की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने पांचवें मार्ग के आधे हिस्से को बैरिकेड कर दिया है। अब इस मार्ग से यात्रियों को प्रवेश के बजाय निकास की सुविधा मिलेगी, जबकि प्रवेश के लिए छह नंबर मार्ग, यानी पार्सल कार्यालय की ओर से आने वाला रास्ता निर्धारित किया गया है। अगले दो-तीन दिनों में बैरिकेडिंग का कार्य पूरा होने के बाद टिकट व्यवस्था में भी बदलाव होगा। यह भी पढ़ें- कोटा के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से चलेगी कोटा-पटना एक्सप्रेस आरक्षित टिकट अब यात्री आश्रय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.