बरेली, मार्च 22 -- जंक्शन रेल यार्ड का जीर्णोद्धार के लिये इंजीनियरिंग विभाग ने कवायद तेज कर दी है। डीआरएम ने प्रोजेक्ट को लेकर रिपोर्ट मांगी है। कौन-कौन से कार्य होंगे। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक, सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करके मंडल आफिस भेजेंगे। करीब 100 करोड़ से यार्ड का विस्तार किया जाना है। अगले सप्ताह उच्च स्तरीय बैठक में प्रोजेक्ट पर फाइनल मोहर लगेगी। रेल अधिकारियों का कहना है, बरेली जंक्शन के रेल यार्ड विस्तार को लेकर दो साल से मंथन चल रहा है। कई बार अधिकारी यार्ड का निरीक्षण कर चुके हैं। रेल विभागों ने अपने-अपने स्तर से यार्ड विस्तार को नक्शा भी तैयार किये हैं। जंक्शन से चौपुला तक विस्तार होना है। सुभाषनगर थाने के सामने रेलवे की लोडिंग साइट है। जहां हर रोज मालगाड़ियों में माललोड और अनलोड ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.