मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन के पुनर्विकास कार्य की गति का जायजा लिया। सुबह करीब सवा 11 बजे विशेष सैलून 'परख' से टीम के साथ जंक्शन पहुंचे जीएम ने प्लेटफॉर्म से लेकर कंबाइन्ड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) तक निर्माण कार्य को देखा। निर्माण की धीमी रफ्तार पर उन्होंने नाराजगी जताई और अड़चनों को जल्द दूर कर काम में तेजी लाने का निर्देश दिये। जीएम ने समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों से पुराने भवनों को तोड़ने से संबंधित सभी तरह के कार्य 20 अक्टूबर तक पूरा करने के लिए अनुमति देने को कहा। उन्होंने ब्लॉक की समस्या को भी दूर कर निर्माण कार्य को तेज कराने का निर्देश दिया। आरएलडीए के अधिकारियों से कहा कि किसी तरह की अड़चन आने पर सीधे पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से सं...