प्रयागराज, मार्च 30 -- जीआरपी ने सोमवार को एक सर्राफ को प्रयागराज जंक्शन पर पांच लाख से अधिक कीमत के चांदी के गहनों के साथ पकड़ा। उसने गहनों की खरीद-फरोख्त का कोई पेपर नहीं दिखाया तो स्टेट जीएसटी को सूचना दे दी गई। जीएसटी ने गहनों को जब्त कर लिया है। अब कोई पंजीकृत व्यापारी गहनों का दावा करेगा तो उसे कर चोरी के आरोप में कर का भुगतान करना होगा। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास मिर्जापुर निवासी राजू सोनी को पकड़ा गया। उसके पास से 75 जोड़ी पायल (3.170 किलोग्राम चांदी) बरामद हुई, जिसकी कीमत 5.29 लाख रुपये है। जीआरपी ने एसजीएसटी की राज्य कर अधिकारी रजना सिंह को जांच के लिए सौंप दिया। देर शाम तक किसी व्यापारी ने गहनों पर मालिकाना हक नहीं जताया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...