छपरा, मई 2 -- वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी छपरा हमारे संवाददाता l छपरा जंक्शन पर शनिवार को 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टिकट वेटिंग हॉल के गेट के पास उक्त व्यक्ति अचानक अचेत अवस्था में गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेल थाना के थाना अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद अनवर अंसारी, रेलवे सुरक्षा बल के सब-इंस्पेक्टर विशाल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात रेलवे के डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने जांच के बाद व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर उजले रंग का कुर्ता और धोती पाया गया है। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ पैसेंजर में मिली बुजुर्ग की लाश समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। रेल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.