पटना, फरवरी 25 -- रेल पुलिस ने पटना जंक्शन पर चोरी करनेवाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जंक्शन के चार और पांच नंबर प्लेटफार्म से चोरों को दबोचा गया। इनके पास से चोरी का एक चांदी का लॉकेट, एक सोने का लॉकेट, एक चांदी का चन्द्रमा, चांदी की ताबीज के साथ दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पकड़े गए चोरों में दीपक कुमार (जहानाबाद), आलोक कुमार (राजवंशी नगर), गौतम कुमार (गुलजारबाग) महादेव कुमार (पटनासिटी), मटुकु कुमार (पटनासिटी) और राजन कुमार (बेगूसराय) शामिल हैं। सभी पर जंक्शन के रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। इसी क्रम में सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म-चार और पांच पर छह संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तालाशी ली गई तो उसके पास से सोने और चांदी के लॉकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.