जंक्शन पर सुरक्षा का पहरा होगा और मजबूत, लगेंगे 25 नए सीसीटीवी कैमरे
गया, सितम्बर 3 -- पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों पर 25 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए नए प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं। सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गया जंक्शन परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। कैमरों की स्थिति इस तरह तय की जा रही है ताकि स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार, यात्री आवागमन वाले क्षेत्र, प्लेटफॉर्म और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और प्रभावी हो सके。 यह भी पढ़ें- Gaya News: पितृपक्ष मेले में सुदृढ़ व्यवस्था और सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम : गर्गनाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.