प्रयागराज, अप्रैल 1 -- उत्तर मध्य रेलवे ने जंक्शन के सिटी साइड (लीडर रोड) बनी नई पांच मंजिला इमारत को आधुनिक बहुउद्देश्यीय परिसर के रूप में विकसित करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके संचालन के लिए 15 वर्ष की अवधि का ठेका ई-नीलामी के जरिए दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया 14 अप्रैल को होगी। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। यह परिसर यात्रियों और आमजनों के लिए किसी आधुनिक बाजार से कम नहीं होगा। इसमें ठहरने, व्यापार, मनोरंजन और खानपान से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। प्रीमियम ठहराव के लिए कुल 68 कमरे तैयार किए गए हैं, जबकि आठ बड़े सभागार भी बनाए गए हैं। शीर्ष तल पर सुईट्स की व्यवस्था होगी, जबकि अन्य मंजिलों पर किफायती होटल और डॉर्मिटरी की सुविधा दी जाएगी। व्यापारिक गतिविधियों के लिए सह-कार्य स्थल, कार्यालय हाल और सम्मेलन कक्ष बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.