प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर गुरुवार को एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेन विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री प्लेटफॉर्म से लेकर पूछताछ काउंटर तक भटकते नजर आए। गुरुवार को जंक्शन पर नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 52 मिनट, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 मिनट, अमृतसर जंक्शन से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 3 घंटे 47 मिनट, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 1 घंटे 17 मिनट, जम्मू तवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 4 घंटे 49 मिनट विलंब से पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.