जंक्शन पर लगे वाटर कूलर से निकले गंदा पानी
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर लगे वाटर कूलर से गुरुवार की दोपहर को अचानक गंदा व गर्म पानी निकलने लगा। यात्रियों के बीच यह कौतुहल का विषय बन गया। आनन-फानन में वाटर कूलर को बंद कराया गया। बताया जाता है कि वाटर कूलर को सप्लाई देने वाला पाइप लाइन निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी देर शाम तक खोज की जा रही थी। मालूम हो कि जंक्शन पर वाटर कूलर के बंद और गंदा पानी निकलने की वजह से भीषण गर्मी में यात्री परेशान रहे। उन्हें प्लेटफॉर्म पर स्थापित वाटर एटीएम से पानी खरीदकर पीना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.