मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज पछुआ हवा से जंक्शन पर यात्रियों का बुरा हाल है। गला तर करने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है या जेब ढीली करनी पड़ रही है। इसका कारण विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर कूलर का चालू नहीं होना है। प्लेटफॉर्म एक को छोड़ किसी भी प्लेटफॉर्म पर ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। मजबूरन यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लगे वाटर एटीएम से एक लीटर पानी पांच रुपये में खरीदना पड़ रहा है। यह हालत तब है जब सभी प्लेटफार्मों के वाटर बूथ को दुरुस्त किया गया और नलका में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति का आदेश दिया हुआ है।रेलवे यह भी पढ़ें- जंक्शन पर भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्री ने प्लेटफॉर्म एक से लेकर पांच और सात-आठ पर यात्रियों को नि:शुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगाया गया। लेकिन, प्लेटफॉर्म ...