जंक्शन पर लगे दस मोबाइल टॉयलेट
मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे ने जंक्शन पर 10 मोबाइल टॉयलेट लगाये हैं। इनका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। यात्रियों से पे एंड यूज के तहत शुल्क लिया जाएगा। पार्किंग के पास एलिवेटेड रोड के बगल में ये मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। पहले रेलवे की योजना यात्रियों के लिए नि:शुल्क शौचालय उपलब्ध कराने की थी, लेकिन अब उसके मेंटेनेंस और राजस्व बढ़ाने के लिए शुल्क वसूली का फैसला लिया गया है। जंक्शन पर पहले से ही तीन पे एंड यूज शौचालय संचालित हो रहे हैं। यात्रियों की शिकायत है कि वहां हर दिन मनमाना राशि वसूली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.