जंक्शन पर युवक संग धराई किशोरी
सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- मुजफ्फरपुर। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में एक युवक को रविवार की दोपहर को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता भागने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। तरियानी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित पार्सल कार्यालय के पास से किशोरी और युवक को पकड़ा। शनिवार की रात दोनों जंक्शन पहुंचे थे। आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में पता चला कि दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे। पकड़ा गया युवक भी किशोरी के गांव का है। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप , मुकदमा दर्ज आरोपी किशोरी के चाचा के मकान में निर्माण कार्य करता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.