प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को भीड़ में एक मां का दिल उस वक्त दहल गया जब उसका 12 साल का बेटा अचानक गायब हो गया। जीआरपी की टीम ने ढाई घंटे में उसे ढूंढ निकाला। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि रायबरेली से त्रिवेणी एक्सप्रेस से यात्रा कर ग्राम बहराइचा निवासी श्रीनिवास का परिवार प्रयागराज जंक्शन पहुंचा। धनेश्ररी देवी अपने बेटे विजय (12) और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पैसेंजर हाल में बैठी थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते विजय भीड़ में कहीं निकल गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से बालक को तलाश कर परिजनों तक पहुंचा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.