मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोमवार को सीतामढ़ी के एक कारोबारी की पत्नी के पर्स में ब्लेड मारकर शातिरों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला अपने बच्चों को नई दिल्ली की ट्रेन पर चढ़ाने के लिए आई थी। पीड़िता ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शातिरों ने उस जगह वारदात को अंजाम दिया, जहां सीसीटीवी कैमरे की नजर नहीं पहुंचती। सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर के रहने वाले कारोबारी शरद कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक से गोल्ड लोन लिया था। उसे बैंक से छुड़ाने के लिए पर्स में 50 हजार रुपए रखे थे। बच्चों व घर के कुछ सदस्यों को नई दिल्ली जाना था। टिकट 02563 बरौनी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.