बरेली, जून 9 -- जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर किसी चोर से पलक झपकते ही महिला के पर्स से गहनें वाला छोटा पर्स निकाल लिया। जब महिला यात्री ने पर्स की चैन खुली देखी तो उसके होश उड़ गये। करीब पांच लाख के गहनें थे। महिला दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। जीआरपी थाने पहुंची। इंस्पेक्टर के नेतृत्व में कैमरे खंगाले गये। आरोपी चोर का कुछ सुराग नहीं लगा। महिला से तहरीर मांगी गई है। बरेली पुराना शहर की रहने वाली सुनीता ने यात्रियों को बताया, वह शाहजहांपुर जाने को जंक्शन पहुंची थी। उसके साथ बच्चे और मां थीं। राज्यरानी एक्सप्रेस के डी-5 कोच में चढ़ रहे थे। पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते भीड़ अधिक थी। कोच में चढ़ने को मारामारी हो रही थी। इतनी देर में किसी ने उसके पर्स से छोटा पर्स निकाल लिया। जिसमें सोने की चैन, पायजेब, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, कानों के टॉप्स आद...