मथुरा, मार्च 3 -- रविवार की रात जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भीड़ हो गई। इस कारण अफरा-तफरा की स्थिति उतपन्न हो गई। यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने व उतरने में जीआरपी और आरपीएफ ने सहयोग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। ट्रेनों में होली को लेकर भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार की रात को करीब 11 बजे भीड़ अधिक होने से जंक्शन पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। भीड़ के कारण धक्का मुक्की में कुछ यात्री प्लेटफार्म पर गिर गए और चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने लाऊड हैलर से प्रचार कर भीड़ को रोक कर नियंत्रित किया। भीड़ नियंत्रित होते ही हालात सामान्य हुए। जीआरपी और आरपीएफ ने यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन में सवार कराया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की रात काफी भीड़ रही, यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाने में सहयोग किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.