जंक्शन पर बेतिया के युवक का मोबाइल छीनते एक धराया
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। चाकूबाजी से चर्चा में आए प्लेटफॉर्म आठ पर मोबाइल छिनतई करते एक शातिर को लोगों ने दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसबीच आरपीएफ के जवान पहुंचे और आरोपित को कब्जे में लिया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया, जिसपर पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघाछापर निवासी एमाम हसन ने दावा किया। युवक ने रेल थाना एफआईआर कराई। पुलिस ने आरोपित वैशाली के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र के पानहाट निवासी सुनील कुमार को शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.