जंक्शन पर पार्सल स्कैनिंग बंद
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- मुजफ्फरपुर। समस्तीपुर मंडल के वाणिज्य विभाग ने शुक्रवार से जंक्शन के यूटीएस हॉल के बाहर लगी पार्सल स्कैनिंग मशीन को बंद करा दिया है। शुक्रवार की दोपहर बाद से स्कैनिंग नहीं की गई है। बताया जाता है कि तकनीकी कारणों से इसे तत्काल बंद कराया गया है। मालूम हो कि जंक्शन पर वर्तमान में पार्सल और बैग स्कैनिंग की सुविधा बंद है। इससे अवैध सामान की तस्करी करने वालों को लाभ पहुंच सकता है। निगरानी की जिम्मेदारी आरपीएफ को दी गई है। यह भी पढ़ें- सीवान रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 12.45 किलो गांजा बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.