मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता जंक्शन पर पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध उगाही हो रही है। यात्रियों व उनके परिजनों में स्टैंड में बाइक के लिए 15 की जगह 25 रुपये लिए जा रहे हैं। पीड़ित युवक अमन कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्स हैंडिल पर इसकी शिकायत की है।बताया कि मामला सोमवार यानी 16 मार्च का है। स्टैंड में बाइक लगाने पर पार्किंग शुल्क 15 के बदले उससे 25 रुपये लिया गया। हद तो यह कि पार्किंग शुल्क की रसीद पर दो घंटे की पार्किंग के लिए 15 रुपये, दो से छह घंटे के लिए 20 रुपये, छह से 12 घंटे के लिए 25 और 12 से 24 घंटे के लिए 30 रुपये अंकित है। इसका पालन नहीं करके मनमाने तरीके से रकम वसूली जा रही हैं। वहीं, शिकायत के बाद रेलवे के वाणिज्य विभाग को जांच के लिए कहा गया है। बता दें कि बीते रविवार को भी कुढ़नी के शिवम कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.