मुरादाबाद, फरवरी 25 -- जीआरपी ने गश्त के दौरान आरआरआई सब स्टेशन के पास से एक शातिर बदमाश को पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल व छह हजार रुपये बरामद हुए। जीआरपी थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान दसवां घाट रामलीला मैदान निवासी अभिषेक माली को पकड़ा गया। उस पर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...