मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जंक्शन पर सोमवार को कुछ ही घंटों के अंदर दो शातिरों को रेल यात्रियों की मदद से आरपीएफ-जीआरपी ने रंगेहाथों चोरी करते दबोचा। शातिरों के पास से मोबाइल, नकदी और सोने के आभूषण बरादम किए गए। फिलहाल दोनों से रेल थाना पुलिस गहनता से पूछताछ कर जा रही है। पहला मामला यूटीएस हॉल का है। यहां विभा कुमारी नामक रेल यात्री का सुबह में शातिर सीतामढ़ी निवासी मो. फैसल ने पर्स उड़ा लिया। इसकी भनक लगते ही विभा ने शोर मचा दिया। भागने के दौरान शातिर पकड़ा गया। उसके पास से विभाग का पर्स बरामद किया गया। इसमें एक स्मार्ट फोन, 1700 नकद और करीब दो लाख के सोने के गहने थे।वहीं दूसरी घटना प्लेटफॉर्म एक की है। दोपहर में मौर्य एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक महिला यात्री का पर्स ब्लेड से काट दिया। ऐसा करते आरपीएफ के जवान ने देख लिया औ...