जंक्शन पर दो शराब तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 7 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जीआरपी ने छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से कुल 51.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। रेल थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार के अनुसार पकड़े गए तस्करों में सारण के गंगाजल के आकाश कुमार व दिघवारा के लक्ष कुमार हैं। जीआरपी का कहना है कि तस्कर ट्रेन से शराब की खेप लेकर जा रहे थे। प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रेल पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर दोनों तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन के शौचालय से 132 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद उनसे पूछताछ में शराब की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.