जंक्शन पर दुरुस्त होंगे प्लेटफॉर्म, हटाया सीढ़ियों से निकला लोहा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन के क्षतिग्रस्त प्लेटफॉर्म की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पूमरे के जीएम और समस्तीपुर मंडल के डीआरएम को प्लेटफॉर्म की स्थिति में सुधार का निर्देश दिया है। इसके बाद मंडल स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंडल इंजीनियर ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचकर विभिन्न प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थिति देखी और मरम्मत की जरूरत वाले स्थानों को चिह्नित किया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने नौ सितंबर को 'दर्जनों निरीक्षण और निर्देश के बाद भी जंक्शन हाल बेहाल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। यह भी पढ़ें- जंक्शन पुनर्निर्माण में तेजी लाने का निर्देश इसमें जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यात्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.