जंक्शन पर तैनात सिपाही ने छात्रों से ली एक हजार रिश्वत
बरेली, जून 20 -- हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे फरीदपुर के छात्रों से बरेली जंक्शन के जीआरपी थाने में तैनात सिपाही ने एक हजार की रिश्वत ली। छात्रों ने रिश्वत लेते हुए उसका वीडियो बना लिया। छात्रों ने रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्यूट करके करके सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को देर शाम फरीदपुर के कई छात्र हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए अपने घर से निकले। देर रात 10:00 बजे वह लोग बरेली जंक्शन पर हरिद्वार की ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। एक छात्र ने जंक्शन के बाहर रखें डस्टबिन पर पानी पीने के दौरान कुल्ला कर दिया। आरोप है इसी दौरान जीआरपी थाने में तैनात सिपाही हरिओम मौके पर पहुंच गया। उन्होंने छात्रों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जुर्माना लगाने की धमकी दी। आरोप है इसके बाद सिपाही छात्रों को जंक्शन के बाहर ले गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.