मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर ड्यूटी के दौरान एक ट्रैकमैन-1 की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना 14 जुलाई की देर रात की बताई जा रही है। सूचना के अनुसार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर माधव कुमार ने जीआरपी मुजफ्फरपुर को आवेदन देकर बताया कि मीनापुर निवासी धनश्याम राम (58) टीएम-1, जो कटहीपुल स्टोर में मंगलवार को शाम छह से बुधवार सुबह 06 बजे तक ड्यूटी पर चौकीदारी को लेकर तैनात थे। सुबह जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है। रेल थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की मूल वजह की जानकारी हो सकेगी। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। एसआई जयप्रकाश की जांच कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...