मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से उतरते समय पैर फिसलने से चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मो. अख्तर (75) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह 4.46 बजे प्लेटफॉर्म एक स्थित रेल साइबर थाने के सामने हुआ। जीआरपी-आरपीएफ को शव दो टुकड़ों में मिला।

मृतक की जानकारी मो. अख्तर लखनऊ कैंटोनमेंट एरिया के राजीव नगर घोसियाना के रहने वाले थे। वे अपने बेटे अरशद के साथ दरभंगा जा रहे थे। रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया। रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि बेटे के बयान पर जीआरपी में यूडी केस दर्ज किया है।

लखनऊ से बेटे के साथ जा रहे थे दरभंगा रेल पुलिस के अनुसार, मो. अख्तर सेना के सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त थे। उनके पास से आधार...