जंक्शन पर जांच के दौरान छत का दूसरा हिस्सा भी गिरा
लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ जंक्शन पर वेटिंग लाउंज के पास स्थित जनआहार केंद्र के पीछे की छत गिरने के मामले को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय से आई टीम ने शु्क्रवार को मौके का निरीक्षण किया। साथ में लखनऊ मंडल के डीआरएम और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी थी। इस मामले में टीम स्टेशन पर पूछताछ कर ही रही थी कि छत का शेष हिस्सा भी भरभरा कर गिर गया। घटना के समय वहां कोई नहीं था।
टीम का निरीक्षण पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख संरक्षा अधिकारी के साथ तीन सदस्यीय टीम शुक्रवार की सुबह लखनऊ जंक्शन पहुंची। लखनऊ मंडल के डीआरएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आ गए। टीम ने पहले गिरी छत का निरीक्षण किया। उसके बाद घटनाक्रम को लेकर स्टेशन पर ही संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की। बताया जाता घटनास्थल से हट कर टीम जब पूछताछ कर रही थी तभी छत का शेष हिस्सा भी गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.