मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता लंबित मांगों को लेकर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को जंक्शन के क्रू लॉबी के सामने कर्मियों विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने रनिंग स्टाफ के भत्ता समेत अन्य मुद्दों को उठाया। एसोसिएशन का मांगों में किलोमीटर भत्ता में बढ़ोतरी, पायलट से लगातार दो रात से ज्यादा और रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं लेने व अन्य मांग शामिल हैं। विरोध प्रदर्शन में कॉमरेड संजय प्रकाश, विश्व प्रभात, रंजन कुमार, रमेन्द्र कुमार, जयनाथ कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.