मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के सैलून साइडिंग पर स्पाइस स्लीप (दो तारों को जोड़ने वाला उपकरण) के खुलने से ओएचई खुलकर लटक गया। इससे 22 मिनट तक जंक्शन के ओएचई की बिजली आपूर्ति पूर्णत: बाधित रही। इस वजह से वंदे भारत सहित कई ट्रेनें जहां थीं, वहीं अटक गईं। दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-नारायणपुर के ब्लौक सेक्शन में फंसी रही। पांडेय गली के पास यह रुक गयी। इससे प्लेटफॉर्म एक से पांच तक में ओएचई सप्लाई भी ठप रहा। दूसरी ओर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन रुक गई। यह प्लेटफॉर्म एक पर 2 घंटे 22 मिनट तक शाम 7:02 से रात 9:24 तक रुकी रही। इससे यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा 13020 बाघ एक्सप्रेस, 19037 अवध एक्सप्रेस और 14674 शहीद एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदलकर परिचालन किया ...