मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। आईआईटी कैट की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों की रविवार को जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ी। अधिकतर परीक्षार्थी दरभंगा, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों के थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर से ही छात्रों का हुजूम जंक्शन पर पहुंचने लगा। पाटलिपुत्र-दरभंगा मेमू और नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर ज्यादा परीक्षार्थी चढ़े। भीड़ इतनी थी कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगते ही छात्र खिड़की और गेट से अंदर घुसने लगे। कई परीक्षार्थी तो चलती ट्रेन में ही चढ़ गए। आरपीएफ और जीआरपी ने भीड़ को नियंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...