जंक्शन पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, पाटलिपुत्र तक चली परीक्षा स्पेशल
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पॉलिटेक्निक की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों की शनिवार को जंक्शन पर भारी भीड़ रही। अधिकतर परीक्षार्थी औरंगाबाद, सीवान, हाजीपुर, पटना, दानापुर, छपरा जिले के थे। परीक्षा के बाद दोपहर से ही छात्रों की भीड़ जंक्शन पर पहुंचने लगी थी। लौकाहा-आनंद विहार एक्सप्रेस, जयनगर-आरा इंटरसिटी पर परीक्षार्थी सवार हुए।इधर, परीक्षार्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल ने भी पुख्ता तैयारी कर रखी थी। मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र स्टेशन तक के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म चार से खोला गया। इससे अच्छी संख्या में परीक्षार्थी रवाना हुए। इस दौरान एसीएम विश्वजीत, स्टेशन एरिया मैनेजर रविशंकर महतो, स्टेशन प्रबंधक शिवदास, आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार, जीआरपी प्रभारी रंजीत कुमार व अन्य भीड़ को नियंत्रण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.